Friday, October 30, 2026
Home National सराज त्रासदी: महिला मंडल बारी ने सराज आपदा पीड़ितों के लिए भेजी...

सराज त्रासदी: महिला मंडल बारी ने सराज आपदा पीड़ितों के लिए भेजी दानराशि

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। सराज में आई आपदा से पीड़ितों और प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के लिए बमसन विकास खंड की महिला मंडल बारी की महिला शक्ति भी आगे आई है। महिला मंडल बारी ने 21 हजार 451 रुपए की धनराशि एकत्रित कर सराज घाटी के पीड़ितों तक पहुंचाने का नेक कार्य किया है।  इस दौरान हजारों रुपए के गर्म कपड़े, बिस्तर, रजाई तलाई, गद्दे, बर्तन , राशन भी पीड़ितों के लिए एकत्रित किया जा रहा है। यह आपदा राशि और राहत सामग्री शिव मंदिर बारी से 10 अगस्त , रविवार को थुनाग , लम्बा थाच, और जंजहेली  के लिए दो गाड़ियों में रवाना की जा रही है।  महिला मंडल बारी की प्रधान गायत्री देवी ने बताया कि  आपदा की इस घड़ी में सभी सराज पीड़ितों के साथ  खड़े हैं । उन्होंने कहा कि राहत राशि और राहत सामग्री एकत्रित करने में महिला शक्ति और ग्रामीणों का अपार सहयोग मिला है जिसके लिए वह आभारी है।  महिला मंडल की सदस्य अर्चना चौहान ने कहा कि बारी मंदिर से लगातार राहत राशि और राहत राशि सराज भेजी जा रही है। इस बार महिला मंडल बारी ने 21 हजार 451 रुपए की राशि एकत्रित कर पीड़ितों के हाथों में सौंपने का निर्णय  लिया है।

Advertisements

21 हजार 451 रुपए  की दानराशि में इन सब महिला शक्ति का रहा सहयोग

महिला मंडल बारी की तरफ से गायित्री देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, रितु  चौहान , लता देवी, अर्चना चौहान, रीना देवी, सोनी कुमारी , पिंकी देवी, सरोता देवी, प्रकाशी देवी, आशा रानी, सुनीता देवी, रीना देवी, अनीता देवी, उषा रानी रिम्पी देवी, कौशल्या देवी, तानो देवी, पिंकी देवी रेखा देवी, निशा देवी इत्यादि का सहयोग रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here