
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर जोन में प्रिंसिपल सुरजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे स्कूली खेलों में सरकारी मिडिल स्कूल डल्लेवाल ने फुटबॉल अंडर-14 लड़के और लड़कियों दोनों का फाइनल मुकाबला जीता। छठी से आठवीं तक के बच्चों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। सहयोग सोसायटी बजवाड़ा, होशियारपुर के चार स्कूलों को खेल उपकरण और कोचिंग प्रदान कर रही है।

इसके चलते दल्लेवाल मिडिल स्कूल की टीमें विजयी रहीं। सरकारी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे मंडी की अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियां भी विजयी रहीं। विजेता टीमों के टीम मैनेजर कुंदन सिंह ने सहयोग सोसायटी और शिक्षा विभाग का विशेष रूप से धन्यवाद किया। इस आयोजन में संदीप, मैडम अनुपम बागपुर और मैडम हरमीत अज्जोवाल का विशेष सहयोग रहा।











