Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मचारी युनियन की 10वें दिन भी हड़ताल जारी

सफाई कर्मचारी युनियन की 10वें दिन भी हड़ताल जारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): सफाई कर्मचारी युनियन की हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर गई। आज के इक्ट्ठ की प्रधानगर युनियन के उप-प्रधन विक्रमजीत बंटी तथा सीनियर उप-प्रधान बलराम भट्टी की मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों की ओर से नगर निगम प्रशासन की बड़े ज़ोरदार ढंग से नारेबाज़ी की गई। मुलाज़मों के इक्ट्ठ में विशेष तौर पर लेबर पार्टी के प्रधान जैपाल धीमान, सुरिन्द्र पप्पी सरपंच राम कालौनी कैैम्प, मौजूदा एम.सी. पवित्र सिंह लुबाना, विकास गिल, एम.सी. जसवन्त काला, टिंमा समाज सेवक, जावेद खान समाज सेवक, पहुंचे तथा मुलाज़मों के साथ अपने विचार सांझे किये तथा मुलाज़मों को आश्वासन दिया कि आप की जायज़ मांगो को पहल के आधार पर हल करवाया जायेगा तथा युनियन के वक्ताओं बोलते हुये नगर निगम प्रशासन तथा हाऊस की कार्य प्रणाली पर सवालिया चिन्ह लगाते हुये कहा कि पिछली सरकार ने जो सफाई कर्मचारियों तथा सीवरेज मैनों के लिए फैसला लिया था, उसको 1 साल के लगभग हो गया है, निगम प्रशासन इसको लागू करवाने के लिए आज तक नाकाम रहा है।

Advertisements

इस अवसर पर करनजोत आदिया ने कर्मचारियों को सम्बोधन करते हुये कहा कि जो 119 आऊट सोर्स  सफाई कर्मचारी तथा 25 सीवरेज मैन हैं , इन कर्मचारियों में 50 के लगभग जो कर्मचारी अपने हकों से वंचित हैं, जब तक प्रशासन इनके हक में फैसला नही करता तब तक  यह हड़ताल चलती रहेगी। कुछ शरारती तत्वों की ओर से प्रशासन तथा हाऊस को गुमराह किया जा रहा है। 70 के लगभग सफाई कर्मचारी तथा 22 के लगभग सीवरमैन मैरिट के योग्य हैं उनको उनके नियुक्ती पत्र दिये जाये । इस मांग को मुलाज़म भाईचारे तथा युनियन सिरे से नकारते हैं तथा सफाई कर्मचारी भाईचारे की मांग है कि जब तक बाकी रहते कर्मचारियों को मैरिट योग्याता सुची में नही लिया जाता तब तक किसी भी कर्मचारी को नियुक्ति पत्र नहीं दिये जायेंगे। 

इस अवसर पर जगदीप कुमार जूली, देव आनन्द हीरा, जै पाल हंस, बिमल कुमार बिट्टू, अरूण कुमार माली, भोला साईं, सुरिन्द्र पाल, सन्नी लहौरिया, दीपक हंस, सोहन लाल फत्ताख् हीरा लाल, प्रिंस मट्टू, सनी, बबरीक आदिया, वरिन्द्र कुमार बिट्टू, सुभाष चन्द्र हंस, जसवीर जाखू ट्यूबवैल आप्रेटर, जानू, अरूण सन्धू, रिचा, शिल्पा, दर्शन कुमार, संयोगता, सुरजीत, ज्योति, आशा, रीना, बिमला देवी, राजरानी, आशा रानी तथा समूह कर्मचारी युनियन मैंबर मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here