प्रयास संस्था ने अग्नि कांड पीड़ित रोशन लाल की आर्थिक मदद

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। टौणी देवी के साथ लगते बारीं गांव में पहली मई को हुए अग्निकांड में पीड़ित रोशन लाल की मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को प्रयास संस्था के पदाधिकारी पीड़ित रोशन लाल से मिले और घटना पर गहरा दुःख  जताया। संस्था ने पीड़ित रोशन लाल को आर्थिक सहायता प्रदान कर दुख की इस घड़ी में हिम्मत बंधाई।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व प्रधान जगदीश चंद चौहान, प्रयास संस्था के पदाधिकारी विजय कुमार व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। इसके अलावा ग्रामीण जली हुई  छत ढांपने के लकड़ी, बांस, मग्गर इत्यादि भी पीड़ित रोशन लाल को दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here