Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur विशाल ने उमेश यादव को खोया मोबाइल सौंपा, यादव ने जताया आभार

विशाल ने उमेश यादव को खोया मोबाइल सौंपा, यादव ने जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एक तरफ जहां कई लोग ऐसे होते हैं जो किसी की खोई वस्तु को अपनी समझकर रख लेते हैं या उसे आगे किसी को बेच देते हैं। लेकिन, आज भी दुनिया में ऐसे ईमानदार लोग भी हैं जो किसी की खोई वस्तु मिलने पर न सिर्फ उसे संभाल कर रखते हैं बल्कि वस्तु के असल मालिक का पता लगाकर उसे उस तक पहुंचाते भी हैं। ईमानदारी से भरा एक ऐसा ही मामला उस समय सामने आया जब बाजार में कोई वस्तु लेने गए उमेश यादव का फोन कहीं खो गया।

Advertisements

फोन शर्मा स्वीट शॉप के मालिक दविंदर शर्मा विशाल ने फोन के मालिक का पता लगाया और उसे दुकान पर बुलाकर फोन उसे सौंपा। इस मौके पर उमेश ने श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया और आगे से अपनी वस्तुओं का ध्यान रखने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here