Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur 21 अक्तूबर को होने वाले निरंकारी संत समागम की तैयारियां मुकम्मल

21 अक्तूबर को होने वाले निरंकारी संत समागम की तैयारियां मुकम्मल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की अध्यक्षता में होने वाले निरंकारी संत समागम की तैयारियां मुकम्मल हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहाली ब्रांच की संयोजक श्रीमति जे.के. चीमा जी ने बताया कि इस समागम में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ट्राई सिटी सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आने वाले श्रद्धालुओं को आर्शीवाद देने के लिए आ रहे है। इस समागम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Advertisements

उनके लिए सारी व्यवस्थाएं जैसे डिस्पेंसरी, लंगर, प्याऊ, कंटीन, पार्किंग सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। समागम मोहाली स्थित वाई.पी.एस चैक के समीप की ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

इस समागम में प्यार, एकता, करूणा, दया आदि जैसे गुणों का समावेश देखने को नजर आएगा। सद्गुरू माता जी ने मानवता के लिए जीवन जीने की प्रेरणा दे रहे है और भक्ति के साथ-साथ समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर समाज के वातावरण को सुंदर बनाए रखने का योगदान दे रहे हंै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here