खाना छोड़ आग बुझाने भागे सेना के जवान, भारत-पाक नियंत्रण रेखा के साथ लगते जंगलों में आग का कहर

राजौरी(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। भारत-पाक नियंत्रण रेखा के साथ लगते जंगल भी इन दिनों आग से लिपटे हुए हैं। प्रशासन की लापरवाही से वन संपदा जलकर राख हो रही है। और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रशासन लापरवाही बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जंगलों में लगी आग से चारों और धुंआ का गुबार है प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भी हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। पर भारतीय सेना आमजन व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आगे है। लोगों ने कहा कि अगर सेना न होती तो हमारे घर आग की चपेट में आने से राख हो गए होते। सेना कुल्ली ने बताया कि हमारे जवान खाना खा ही रहे थे कि उन्हें आग लगने की सूचना मिल गई। खाने के वर्तन उदर ही पड़े रहे। और जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। बतादें कि वीते पिछले वर्ष जिला राजौरी व पुंछ जिला में आग की वजह से इतना ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिला था।

Advertisements

सेना बटालियन को जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो सेना जवानों ने भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन सेना के जवान ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित नियका पंजग्राईं, तरकुंडी, नंबलां और अन्य गांवों में जंगल की आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में आग का कहर जारी है जिससे लाखों करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है और पर्यावरण का कभी नुकसान हो रहा है। वहीं जिला राजौरी के अंतर्गत अन्य जंगल भी वन विभाग व प्रशासन की लापरवाही का शिकार हुए हैं। सोमवार दोपहर को आग लगने के कारण आम लोगों के रिहायशी घर आग की चपेट में आ गए, लेकिन सेना ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को आग पर काबू पाने और नागरिक आबादी के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए कार्रवाई में लगा दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि भारतीय जवान हर मुश्किल में हमारा साथ देती है। आज सेना जवान आग पर काबू नहीं पाते तो हमारे घर राख हो जाते। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। राजौरी जिला के अंतर्गत गांव खाडाडिय़ां के जंगल में जब आग लगी पाई गई तो लोगों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन विभाग मोके पर नहीं पहुंचा लोगों ने कड़ी मशक्कत से अपने घर आग की चपेट में आने से बचाए। बचाव कार्य में बच्चे भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here