Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्टस जालंधर में स्पोर्टस विंग के ट्रायल 25 और...

स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्टस जालंधर में स्पोर्टस विंग के ट्रायल 25 और 26 मई को

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। खेल विभाग की तरफ से स्कूलों के अलग-अलग स्पोर्टस विंगों में दाखि़ला लेने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 उम्र वर्ग के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्टस, जालंधर (रिहायशी) के विंग के लिए ट्रायल 25 और 26 मई, 2022 को होंगे जबकि सभी जिलों के ज़िला स्तर (रिहायशी और डे स्कॉलर) से सम्बन्धित विंगों के ट्रायल 27 और 28 मई, 2022 को करवाए जाएंगे।

Advertisements

खेल मंत्री ने आगे बताया कि अंडर-14 उम्र वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 1-1-2009 को या इसके बाद हुआ होना चाहिए, अंडर – 17 के खिलाड़ी 1-1-2006 को या इसके बाद जन्म लिया हो जबकि अंडर -19 वर्ग के खिलाड़ियों का जन्म 01 -01 -2004 को या इसके बाद का होना चाहिए। श्री मीत हेयर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार खेल के क्षेत्र में राज्य की छिन चुकी शान फिर बहाल करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इसी लक्ष्य को मुख्य रखते हुये उन्होंने अलग-अलग स्कूलों और खेल कम्पलैकसों का दौरा करके ज़मीनी हकीकतें देखीं। इसी फीडबैक के आधार पर नीतियाँ बनाईं जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जो खेल की माँग है और खिलाड़ियों की संख्या है, उस हिसाब से विंग अलॉट किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here