कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अभियान करेंगे शुरू-मनोज शरीन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने लिए हाईकमांड द्वारा मुहिम शुरू की गई है।इसके तहत दिल्ली से मनोज शरीन को ब्लाक रिटर्निंग अधिकारी (डीआरओ) नियुक्त किया गया है।कपूरथला में मनोज शरीन ने शनिवार को बैठक करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम है। मनोज शरीन का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक मेडम राजबंस कौर राणा,ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सलवान, पार्षद मनोज अरोड़ा,कांग्रसी नेता कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रत्येक ब्लाक से कांग्रेस पार्टी के डेलीगेट चुने जाएंगे।जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी लिए आगे की कार्रवाई होगी। इस दौरान मनोज शरीन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हर कार्यकर्ता की मजबूती होती है,इसलिए संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने लिए हाईकमांड द्वारा मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों को सब्जबाग दिखाकर प्रदेश में सरकार तो बना ली गई,परंतु चुनावों में दी गई गारंटियों से भगवंत मान सरकार भाग रही है।

Advertisements

सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी द्वारा डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो हुआ उसे भूलकर आगे बढ़ने का वक्त है,सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आपसी मतभेद भुलाकर आगे बढ़ने के लिए काम करें।कहा कि भाजपा से अब अहम लड़ाई होने वाली है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें। उन्होंने कहा कि कपूरथला कांग्रेस का मजबूत किला रहा है,लेकिन कोई कार्यकर्ता मायूस ना हो कांग्रेस एक बार फिर मजबूत होगी।कहा कि जमीन पर काम करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी मजबूत होगी,उन लोगो को संगठन में रखा जाएगा जो काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों को सब्जबाग दिखाकर प्रदेश में सरकार तो बना ली गई,परंतु चुनावों में दी गई गारंटियों से भगवंत मान सरकार भाग रही है। सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस पार्टी द्वारा डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों व चुनाव संबंधी सभी को अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाक से एक ब्लाक प्रधान,छह जिले के डेलीगेट व एक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए डेलीगेट चुना जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here