गिरफ्तार आईएएस संजय पोपली के घर चली गोली, बेटे कार्तिक की मौत, रेड करने पहुंची थी विजीलेंस की टीम

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ के सैक्टर 11 में गिरफ्तार किए गए आईएएस संजय पोपली के घर जब विजीलेंस की टीम रेड करने पहुंची तो वहां गोली चल गई, जो संजय पोपली के बेटे को लगी, जिसमें उसकी मौत हो गई। संजय पोपली की पत्नी ने आरोप लगाया है कि विजीलेंस ने उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है, जबकि विजीलेंस के अनुसार उसने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisements

संजय पोपली को अदालत में पेश किया जाना था तथा कुछ साक्ष्य जुटाने के लिए विजीलेंस टीम संजय पोपली के घर पहुंची थी। संजय पोपली के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि एक तरफ जहां सरकार उन्हें झूठे केस में फंसा रही है वहीं विजीलेंस की टीम जब संजय को घर लेकर पहुंची तो उन्होंने उन्हें नीचे कमरे में बंद कर दिया और धमकियां देने लगे कि अगर संजय पेपर पर साइन नहीं करेगा तो उसके बेटे को मार देंगे। इसी दौरान उनके बेटे को ऊपर के कमरे में ले जाया गया, जहां पर बंद कमरे में गोली चली।

इसके बाद उनके बेटे कार्तिक की मौत हो गई। पोपली की पत्नी के अनुसार उनके बेटे को विजीलेंस वालों ने गोली मारी है तथा इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। दूसरी तरफ विजीलेंस का कहना है कि बहसबाजी दौरान कार्तिक ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने पोपली के पारिवारिक सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here