आर्य समाज होशियारपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्य समाज होशियारपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर की स्तुति, प्रार्थना तथा उपासना के साथ किया गया। इस दौरान स्वास्तिवाचन तथा शांतिकरण मंत्रों से विश्व की स्वस्ति एवं शांति की प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ में चैतन्य वात्स्यायन मंत्री आर्य समाज होशियारपुर उपस्थित हुए। इस मौके पर हवन यज्ञ में धर्म प्रेमी जनों ने यजमान दंपत्ति को पुष्प बर्षा करते हुए शुभार्शीवाद प्रदान किया। हवन यज्ञ के पश्चात पार्वती देवी आर्य महिला विद्यालय की छात्राओं के मधुर भजन हुए। तदुपरांत आज के मुख्य वक्ता आर्य समाज के पुरोहित शिव प्रसाद उपाध्यक्ष ने श्री कृष्ण जी के जीवन से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisements

उन्होंने महाभारत तथा गीता एवं अन्य ग्रंथों के प्रमाण देते हुए कहा कि श्री कृष्ण एक सच्चरित्र, निष्ठावान, सदाचार से ओत-प्रोत विद्या विनय संपन्न समाज सुधारक तथा लोगों के संमार्ग में चलने के लिए प्रेरित करने वाले पुरुषोत्तम थे। श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। वे स्वयं वहां से मुक्त हुए तथा पहले से जेलों में प्रतिबंधित राजाओं को भी मुक्त किया। इस कार्यक्रम में पार्वती देवी आर्य महिला विद्यालय की अध्यापिकाएं, छात्राएं, आर्य समाज होशियारपुर के प्रधान प्रदीप कुमार, उपप्रधान डी.के. शर्मा, राजेश वर्मा, विनय शर्मा, यादवेंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार, तृप्ता देवी, अश्विनी कालिया, रविंदर दत्ता, सुनील कालिया, संजीव कालिया, सीमा शर्मा, मंजू कालिया, रीतू कालिया, कृष्ण कालिया, मंजू कौशल, प्रो. यशपाल वालिया, दर्शन गर्ग, कैलाश रानी, सुदेश कुमारी, कैलाश चंद्र शर्मा, मधु सूदन कालिया प्रधान ब्राह्मण सभा, आशा दत्ता पार्षद सहित गणमान्य उपस्थित हुए। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here