कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल की मजबूती के लिए जनता को साथ जोडऩा जरुरी: टोहड़ा

vinod-rai-meet-vice-chairman-cordination-cell-congress-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब कांग्रेस कोआर्डिनेशन सैल के होशियारपुर जिला चेयरमैन विनोद राय ने पंजाब उपचेयरमैन लाल सिंह टोहड़ा के साथ विशेष भेंट की। इस मौके पर उन्होंने कोआर्डिनेशन सैल की मजबूती पर विचार विमर्श किया।

Advertisements

ultimate gym

इस दौरान लाल सिंह ने कहा कि जनता को साथ जोडऩे से ही सैल मजबूत होगा तथा इस समय जबकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तो प्रत्येक कार्यकर्ता का ये फर्ज बनता है कि वो जनता की समस्याओं का अधिक से अधिक निवारण करके लोगों को पार्टी के साथ जोड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है वहीं जनता को भी एक लंबे अत्याचारी राज से मुक्ति मिली है। इसलिए जनता की समस्याओं का निवारण करके उन्हें साथ जोड़ा जा सकता है। उन्होंने जिला होशियारपुर में विनोद राय की अगुवाई में सैल के विकास पर संतुष्टि जाहिर करते हुए इसका और विस्तार करने की बात कही।

gagan batra advt

इस मौके पर विनोद राय ने बताया कि सैल का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती और सैल के विस्तार को लेकर संजीदा है तथा इसके विस्तार हेतु और प्रयास किए जाएंगे। विनोद राय ने कहा कि वे पार्टी हित को मुख्य रखते हुए जनता की समस्याओं का निवारण करने वाले होशियारपुर व पूरे जिले के विधायकों के साथ समय-समय पर मिलते हैं और समस्याओं के हल संबंधी विचार विमर्श करके जनता को राहत पहुंचाने के प्रयास करते हैं।

samart-plywood-gulab

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here