वोटर कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए हर माह पोलिंग बूथों पर लगाए जाएंगे स्पैशल कैंप: संदीप हंस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने जिले के समूह चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों व सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों के मुताबिक वे सुपरवाइजरों व बी.एल.ओज के माध्यम से पोलिंग बूथों पर स्पैशल कैंप लगाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक किया जा सके। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों के मुताबिक सुपरवाइजर व बी.एल.ओज की ओर से आधार डाटा एकत्र करने के लिए हर माह के रविवार को पोलिंग बूथों पर स्पैशल कैंप लगाए जाने हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि यह कैंप 4 सितंबर 2022, 16 अक्टूबर 2022, 20 नवंबर 2022, 04 दिसंबर 2022, 08 जनवरी 2023, 05 फरवरी 2023 व 05 मार्च 2023 को लगाए जाएं। इसके अलावा उन्होंने समूह वोटरों को भी अपील करते हुए कहा कि वे इस कार्य के लिए घर-घर जा रहे बूथ लैवल अधिकारियों को भी अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने बताया कि पहले से रजिस्टर्ड वोटर, वोटर हैल्पलाइन एप एन.वी.एस.पी. व फार्म 6-बी के माध्यम से अपने वोटर कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है, तो भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 11 दस्तावेजों में से किसी दस्तावेज की जानकारी भर कर रजिस्टर किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here