Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur प्रतिनिधिमंडल ने डा. कुलदीप को लोई और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर...

प्रतिनिधिमंडल ने डा. कुलदीप को लोई और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय विकलांग क्लब पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल जरनैल सिंह धीर, स्टेट अवार्डी, सदस्य एल.एल.सी. होशियारपुर ’दी नैशनल ट्रस्ट’ (भारत सरकार की संस्था) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (विकलांगता मामलों का विभाग) के नेतृत्व में डा. कुलदीप सिंह एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल होशियारपुर को दिव्यांगजनों/विशेश जरुरतों वाले व्यक्तियों की समस्याओं को ले कर मिला। क्लब के प्रवक्ता मनजीत सिंह लक्की ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने एस.एम.ओ. साहिब के ध्यान में लाया कि दिव्यांगजनों को डिजीटल डिसेविलिटी सर्टीफिकेट बनाने में बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रह है। डिजीटल सर्टीफिकेट सिविल अस्पताल के अंदर ही जारी किए जाने चाहिए। उन्होने आगे बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन होशियारपुर तथा सिवल अस्पताल के उच्च अधिकारियों का दिव्यांगजनों के प्रति अच्छे बर्ताव के लिए धन्यवाद किया।

Advertisements

डा. कुलदीप सिंह एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल होशियारपुर ने कहा कि डिजीटल सर्टीफिकेट के संबंध में पेश आ रही समस्याओं को जल्द ही हल किया जायेगा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने डा. कुलदीप सिंह को लोई और फूलों का गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह पत्ती सीनियर उप-प्रधान पंजाब, पूर्व सदस्य एल.एल.सी. होशियारपुर नरेश कुमार हांडा, क्लब के जिला प्रधान मनजीत सिंह, महिला विंग की इंचार्ज सोनिया हांडा, पूर्व प्रिंसीपल जमना दास, मधु शर्मा, बलविंदर कौर सैनी, कुलविंदर कौर तूर, कुलवंत सिंह ढक्कोवाल, सुरिन्द्र कुमार रहीमपुर, सुरिन्द्र सिंह नम्बरदार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here