Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा...

पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा किसानों की पूरी मदद की जाएगी: धालीवाल

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार द्वारा धान की पराली को जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए किसानों की पूरी सहायता की जाएगी और धान की पराली एवं अवशेष को संभालने के लिए किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी का लाभ असली किसानों को मिलना सुनिश्चित बनाया जाएगा। आज यहाँ कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने साफ़ तौर पर संदेश दिया कि भगवंत मान सरकार कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के नाम पर की जाने वाली कालाबाज़ारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।  

Advertisements

कृषि मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिदायतों पर ही यह बैठक बुलाई गई थी, सरकार द्वारा नए पारदर्शी मापदंड तय किए गए हैं, जिससे कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ सीधा किसानों को ही दिया जाएगा। उन्होंने कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि कृषि यंत्र बनाने और किसानों को मुहैया करवाते समय सरकार द्वारा तय किए गए मापदण्डों की यथावत पालना सुनिश्चित बनाई जाए, जिससे सरकार को सब्सिडी देने में कोई दिक्कत न आए।  

इसके साथ ही कुलदीप सिंह धालीवाल ने पहली सरकारों पर चोट करते हुए कहा कि पहली सरकारों की लापरवाही के कारण कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ बहुत से असली किसानों को नहीं मिला और 150 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पहले गड़बडिय़ाँ की हैं वह चाहे मशीन बनाने वाले हों, चाहे डीलर हों, चाहे कृषि विभाग के अधिकारी हों, चाहे किसान हों, उनके खि़लाफ़ विजीलैंस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कृषि यंत्र बनाने वालों से अपील भी की कि भविष्य में ऐसी किसी भी गड़बड़ी की कोशिश न करें, क्योंकि भगवंत मान सरकार द्वारा किसी भी घपलेबाज़ को बख्शा नहीं जाएगा।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here