Thursday, October 29, 2026
Home Education शिक्षा सुधार: पन्याला स्कूल में एक बच्चा और वह भी तीन माह...

शिक्षा सुधार: पन्याला स्कूल में एक बच्चा और वह भी तीन माह से छुट्टी पर

हमीरपुर ( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्म। सुनने में हैरानी जरूर होगी, लेकिन यह हकीकत है कि स्कूल में एक ही बच्चा एनरोल है और वह भी तीन माह से छुट्टी  लेकिन टीचर और मिड डे मील फिर भी यहां तैनात हैं।   हमीरपुर जिला के गलोड़  शिक्षा खंड  के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पन्याला  में यह हालात देखने को मिल रहे हैं। पिछले करीब आठ साल से इस स्कूल की एनरोलमेंट दस विद्यार्थियों से ऊपर नहीं  गई। इस सत्र में स्कूल में एक प्रवासी बच्चे ने ही दाखिला लिया। बताया जा रहा है कि यह बच्चा भी पिछले तीन माह से स्कूल नहीं आ रहा है।  इसके बावजूद यहां टीचर और मिड डे मील वर्कर की  तैनाती बदस्तूर जारी है।  बिना काम के ही वेतन देने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। जब स्कूल में बच्चे ही नहीं है तो स्टाफ को किसी और स्कूल में एडजस्ट किया जा सकता है।  इस बारे में स्कूल टीचर सरोज कुमारी ने बताया कि बरसात की छुट्टियों के बाद छात्र तीन जुलाई से नहीं आ रहा है। इस बारे उन्होंने स्थानीय विभाग और शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया था।

Advertisements

वहीं शिक्षा खंड गलोड़ के खंड शिक्षा अधिकारी  रिखी राम  ने बताया कि इस बारे उन्हे कोई सूचना नहीं है।  उन्होंने बताया कि  जानकारी के मुताबिक एक छात्र की एनरोलमेंट है और वह स्कूल आ रहा है। उधर  , शिक्षा उपनिदेशक (एलिमेंटरी) संजय ठाकुर ने बताया कि मीडिया के द्वारा उन्हें जानकारी मिली है।  इस बारे संबंधित अध्यापिका और खंड शिक्षा अधिकारी से तुरंत जानकारी  लेकर  उन्होंने एक्शन लिया है। शनिवार को पन्याला  स्कूल की अध्यापिका  को दूसरे स्कूल में एडजस्ट करने के ऑर्डर कर दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here