राज्य में 1 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा राष्ट्रीय पोषण माह: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार कार्यशील है। इसी कड़ी के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा राज्य में 1 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहाँ दी।  
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह पोषण माह और पखवाड़ा हर साल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MWCD)   द्वारा सभी सहभागी मंत्रालयों/विभागों की भागीदारी के साथ मनाया जाता है।  

Advertisements

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान महिला और उनकी स्वास्थ्य, बच्चे और शिक्षा-पोषण की पढ़ाई भी, लिंग संवेदनशीलता, जल संसाधन और प्रबंधन, कबीलों में औरतों और बच्चों के लिए रिवायती खाने सम्बन्धी विषयों पर गतिविधियाँ पेश की जाएंगी। राष्ट्रीय पोषण माह को शानदार रूप से सफल बनाने के लिए ईमेल आई.डी. [email protected] पर अपने सुझाव भेज सकते हो।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here