कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आप सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और सुखपाल खैरा पर दायर एफ आई आर के खिलाफ श्री आनंदपुर साहिब चौक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अप्रसन्नता प्रकट करते हुए एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए जानबूझकर झूठी एफ आई आर दाखिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार 6 महीने में पंजाब की जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है और अब वे अपनी नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठी एफ आई आर दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग एक साहसी नेता हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसे पर्चों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और जरूरत पड़ी तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरने से भी नहीं हिचकेंगे। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार की धमकियों से कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग की पीठ पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार लोकतंत्र का कत्ल कर रही है इस अवसर पर दीपक कुमार एमसी, शिव कुमार सरपंच, हरभजन लम्बरदार, डा. केवल ब्लॉक समिति सदस्य, बलवीर सिंह, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here