Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur मास्टर मो. शरीफ मुगल का निधन, 18 सितंबर को संपन्न होगी प्रार्थना...

मास्टर मो. शरीफ मुगल का निधन, 18 सितंबर को संपन्न होगी प्रार्थना सभा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन मास्टर मोहम्मद शरीफ मुगल का 8 सितंबर को निधन हो गया। उन्हें उनके गांव मिर्जापुर खडियाला में सपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे इलाका निवासियों और कमेटी सदस्यों ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांगी। उनके निमित रखी अंतिम अरदास एवं प्रार्थना सभा 18 सितंबर दिन रविवार को उनके गांव में दोपहर 12 बजे संपन्न होगी।

Advertisements

उनके निधन पर कमेटी के प्रधान खुर्शीद अहमद, महासचिव डा. मो. जमील बाली, खलील अहमद, जैदी मलिक, साबिर आलम, रियाज़ अनसारी, डा. आसिफ, रोशन दीन, यासिन, मुरीद हुसैन, शिराज आदि के अलावा हज कमेटी पंजाब के सदस्य शिराज़दीन बाली ने मा. शरीफ के पारिवारिक सदस्यों आशिक दीन, रुस्तम मुुगल एवं मुस्तादीन से गहरा शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here