Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर ऑटोमोबाइल के एम.डी गुरप्रीत व स्टाफ ने बुजुर्गों को दी पावन...

होशियारपुर ऑटोमोबाइल के एम.डी गुरप्रीत व स्टाफ ने बुजुर्गों को दी पावन पर्व की बधाई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर होशियारपुर ऑटोमोबाइल्ज के एम.डी. गुरप्रीत सिंह व मैडम गुरमीत कौर ने समूह आटोमोबाइल स्टाफ के साथ वृद्ध आश्रम राम कालोनी कैंप में गरीब व बेसहारा बुजुर्गों को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान स. गुरप्रीत सिंह व मैडम गुरमीत कौर ने वृद्धों को तोहफो भेंट किए तथा उनका आशीर्वाद लेते हुए उन्हें प्रकाशपर्व की बधाई दी।

Advertisements

इस दौरान उपस्थिति को संबोधित करते हुए गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वृद्धों के आशीर्वाद से दुनिया में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है क्योंकि इनके आशीर्वाद में सच्चाई होती है जो हमें बुलंदिया छूने के काबिल बनाता है।

इसिलिए हमेशा वृद्दों का सम्मान करना चाहिए तथा जो लोग अपने मां-बाप को वृद्ध आश्रम में छोड़ जाते हैं उन्हें भी उनके ऊपर किए गए मां-बाप के एहसान को भूलना नहीं चाहिए बल्कि उनके एहसानों का कर चुकाने के लिए उनका सम्मान एवं देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर अखिलेश सूद, सूरज सूद, सुरजीत, मुनीश भार्गव, अजीत पाल सिंह, सोहन लाल, सुखजिंदर, दीपक संधू व राजीव पराशर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here