राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार: मीनू सेठी

BJPMM-Hoshiarpur-president-meeting-against-rahul-gandhi.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला महिला मोर्चा अध्य्क्ष व पार्षद मीनू सेठी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की, जिसमें उन्होंने संघ में काम करने वाली महिलाओं के निक्कर पहनने का विवादस्पद बयान दिया था।

Advertisements

पार्षद मीनू सेठी ने कहा अपने आप को महिलाओं के हक़ के लिए लडऩे वाली कांग्रेस पार्टी के शहजादे के मुँह से निकले ऐसे बेतुके बोल से कांग्रेसी नेत्रियों का भी सिर शर्म से झुक गया है।वो भी इस बात से परेशान है कि उनके नेता को महिलाओं के सशक्तिकरण के बात करने की बजाय महिलाओं को निक्कर में देखने की ज्यादा चिंता है।

राहुल गांधी ने अपनी गन्दी मानसिकता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय सेविका समिति की बहनों के पहरावे पर टिप्पणी कर सारी नारी समाज को गाली दी है।

पार्षद मीनू सेठी ने कहा कि अगर राहुल गांधी ने देश में राजनिति करनी है,तो कम से कम मर्यादा में रह कर बात करें।जिस आरएसएस में काम करने वाली बहनों के गणवेश के बारे में शहजादा राहुल बात कर रहे है,उन्हें शायद पता नही कि सेविका समिति के गणवेश(पहरावे)में सफेद सलवार कमीज के साथ सफेद गुलाबी दुप्पटा आता है।लेकिन भारत में रह कर भी भारतीय संस्कृति को न समझने वाले राहुल को देश की हर महिला को निक्कर में देखना शायद ज्यादा पसंद है।

उन्होंने कहा कि जिला भाजपा की महिला मोर्चा इस बात का पुरजोर विरोध करती है औऱ राहुल गांधी को चेतावनी देती है कि देश की महिलाओं के बारे में ऐसे भद्दी बाते बोलने से पहले याद रखे कि उनके घर में भी मां और बहन है।अगर उन्हें इतनी संघ में काम करने वाली महिलाओं की चिंता सता रही है तो कृप्या संघ को करीब से समझने के लिए बहन प्रियंका गांधी को सेविका समिति की शाखा में भेजे और फिर उनसे सारी जानकारी ले कि कैसे देशहित में काम करने वाली बहने अपने परिवार के साथ साथ समाज के कामों में पुरषों से कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है।

अध्य्क्ष मीनू सेठी ने कहा वो जिला महिला मोर्चा की महिलाओं की औऱ से राहुल गांधी को विरोधस्वरूप एक साड़ी उनके घर के पते पर भेज रही है।ताकि उन्हें पता चल सके कि वो इटली में नही बल्कि भारत में अपनी सियासत कर रहे है।यहां पर महिलाएं अपने मान-मर्यादा के लिए किसी भी तरह का समझौता नही करती और यही भारतीय संस्कृति में महिला सशक्तिकरण की खूबसूरती है।

इस मौके पर शीला, प्रीति, कमलेश, कुसुम, बिमला, रेनू, विजय, मोहिनी, अनीता, रजनी, कृष्णा, रीना, नीरु, रक्षा, महिंदर कौर, कमलेश रानी आदि उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here