Thursday, October 22, 2026
Home Latest शालीमार एवेन्यू वैल्फेयर सोसायटी ने की मासिक बैठक

शालीमार एवेन्यू वैल्फेयर सोसायटी ने की मासिक बैठक

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। शालीमार एवेन्यू वैल्फेयर सोसायटी की अहम बैठक रविवार को शांति पब्लिक स्कूल में सम्पन हुई अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुई मीटिंग में दीपक सलवान शहरी अध्यक्ष कांगरस व वीणा सलवान पार्षद विशेष रूप से पहुंचे इसके अलावा भारी संख्या में कालोनी निवासी हाजिऱ हुए मीटिंग में सभी पदाधिकारियो व सदस्यों ने शालीमार कालोनी में पानी के सरकारी पम्प को बिजली कनेक्शन लगवाने की पैरवी ,नय्यर गली की अधूरी सडक़ का निर्माण,नहर के इर्द गिर्द सफाई व् फ्लेक्स बोर्ड लगवाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने सम्बन्धी विचार विमर्श किया व् सभी इन मांगों को थोड़े दिनों के अंदर पूरा करने का फ़ैसला लिया गया।

Advertisements

इस दौरान सोसायटी को दीपक सलवान ने भरोसा दिया कि कालोनी की भलाई के लिए हर कार्य के लिए व अपना सहयोग देंगे। हम सब एकजुट होके कालोनी को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए जिस से शहर की सबसे सुंदर कालोनी शालीमार एवेन्यू बन सके। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश शर्मा,पंडित सरदारी लाल, जीएस बन्नु, विनोद अग्गरवाल, गौरव मढिय़ा, पम्म खुश, नरिंदर ठाकुर बंटी, अर्जुन सिंह, रोहित मल्होत्रा, अमन बजाज, काका मुरली, जसविंदर सिंह, रमन नय्यर, राकेश पुरी, नितिन अग्गरवाल, सरबजीत सिंह, अभयजीत सिंह, दलीप देवा आदि कालोनी निवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here