
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़): डा. बीर इन्द्र सिंह सहाये जी ने जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल का दौरा किया। जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल के बच्चों की गतिविधियों से प्रभावित हो कर स्कूल में चल रही स्पैशल बच्चों के होस्टल की रसोई के नवीनीकरण के लिए 81000रु की धनराशि का चैक भेंट किया।

डा. बीर इन्द्र सिंह सहाये अमरीका में रहते हैं। हर साल भारत आने पर जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल का दौरा जरुर करते हैं। डा. बीर इन्द्र सिंह सहाये आशादीप वेलफेयर सोसायटी के कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य गुरमीत सिंह के मित्र हैं। कर्नल गुरमीत सिंह के दिशा निर्देश पर उन्होने स्कूल का दौरा किया। स्पैशल बच्चों के साथ समय व्यतीत किया तथा आशा दीप वेलफेयर सोसायटी द्वारा किये जा रहे कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होने स्पैशल बच्चों के साथ अपना सहयोग जारी रखने का वादा किया। इस अवसर पर आशा दीप वेलफेयर सोसायटी के प्रधान स. तरनजीत सिंह (सी.ए.), सचिव हरबंस सिंह, सलाहकार, कर्नल गुरमीत सिंह ने इस योगदान के लिए डा. बीर इन्द्र सिंह सहाये का धन्यवाद किया।












