महिंदर दीवाना को एलायंस क्लब ने ’’द रियल हैरीटेज’’ अवार्ड से किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर तथा साहित्य सदन होशियारपुर की ओर से पंजाबी गज़ल के हस्ताक्षर महिन्दर सिंह दीवाना जी के जन्मदिन पर एक सम्मान समागम स्थानीय फाईन डाईन होटल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो.भारत भूषण भारती, जस्वीर सिंह धीमान, एैली सुमेश कुमार, एैली अशोक पुरी तथा महिन्दर सिंह दीवाना जी ने की। इस अवसर पर महिन्दर सिंह दीवाना को एलायन्स क्लब की ओर से ’’द रियल हैरीटेज’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। समागम के आरंभ में एैली अशोक पुरी ने बताया कि एलायन्स क्लब का सम्मान ’’द रियल हैरीटेज’’ पहले उर्दू के मशहूर शायर प्रो. प्रेम कुमार नजऱ को दिया गया था जिसकी अगली श्रृंखला आज का समागम महिन्दर सिंह दीवाना को उनके जन्मदिन पर देकर बना।

Advertisements

इस अवसर पर प्रो. भारत भूषण भारती ने बताया कि कलाकार, साहित्यकार, बुद्धिजीवि, समाज को वो सरमाया हैं जो किसी एक कुनबे की धरोहर नही होते। यह समाज तथा मानवता के लिए सम्मानित अलंकार होते हैं। महिन्दर सिंह दीवाना, प्रेम कुमार नजऱ तथा दविन्दर जोशवांग होशियारपुर के हीरे हैं। इस प्रोग्राम के प्रोजैक्ट चेयरमैन डायरैक्टर अशोक खुराना तथा गीतपाल सिंह थे। इस अवसर पर एैली सुमेश कुमार ने बताया कि महिन्दर सिंह दीवाना जी को ’’द रियल हैरीटेज’’ अवार्ड देकर एलायन्स क्लब अपने आप को सम्मानित हुआ महसूस करता है। जसवीर धीमान जी ने दीवाना की जी की गज़लों की तीनों पुस्तकें तथा उनकी रचना के बारे में बातचीत की।

साहित्य सदन की ओर से इस अवसर पर प्रो. भारती, जसवीर धीमान तथा एैली सुमेश कुमार ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एैली अशोक पुरी ने ’’द रियल हैरीटेज’’ अवार्ड के साथ सम्मानित करते हुये बताया कि मनुष्य कोई कीड़ा-मकौड़ा नही है तथा इसके विकसत होने के लिए हज़ारों वर्षो का बुद्धिजीवियों तथा चिन्तकों का संघर्ष है। हमें अपने साहित्य तथा सभ्याचार के अनमोल हीरों को पहचानना चाहिये जिसके लिए हम हमेश कार्यशील रहेंगे। प्रोग्राम के अन्त में महिन्दर सिंह दीवाना ने अशोक पुरी तथा उनके साथियों की ओर से इस तरह का प्रोग्राम सृजने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here