
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सेंट सोलजर डिवाईन पब्लिक स्कूल में जे.एस.एस. आशा किरन स्पैशल स्कूल के विद्यार्थियों ने मोमबत्तियों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी का उद्धाटन, सेंट सोलजर डिवाईन पब्लिक स्कूल, ऊना रोड, होशियारपुर की प्रिंसीपल उर्मिल सूद ने किया। इस अवसर पर उर्मिल सूद ने कहा कि आशादीप वेलफेयर सोसायटी स्पैशल विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत प्रशंसनीय प्रयास कर रही है। वोकेशन ट्रेनिंग के अंतर्गत चल रहा यह मामबत्तियों का प्रोजेक्ट बहुत ही बढिय़ा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बच्चों द्वारा बनाई गई जैल मोमबत्तियां, फ्लोटिंग मोमबत्तियां, सजावटी मामबत्तियां बहुत ही पसंद की गई हैं।

उन्होने स्पैशल बच्चों की इस कला की बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सचिव हरबंस सिंह, स. मलकीत सिंह महेड़ू, प्रिंसीपल शैली शर्मा, अध्यापक इन्दु बाला, सुनीता रानी, सोनिया सैनी, अमनदीप कौर, सुमित, बलजिंदर कुमार तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।











