Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh जौड़ामाजरा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा

जौड़ामाजरा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का जायज़ा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा की अध्यक्षता अधीन पंजाब भवन चंडीगढ़ में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान विभाग में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री जौड़ामाजरा ने अधिकारियों को सक्रिय रहने और सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी काम को पूरा करने में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गलती करने वाले अधिकारी के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।  

Advertisements


राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए स. जौड़ामाजरा ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वह पंजाब की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को उनके मेडिकल उपकरणों की जानकारी मुहैया करवाने के साथ-साथ किसी भी नए उपकरण की ज़रूरत या मरम्मत संबंधी अवगत करवाने सम्बन्धी निर्देश दें, क्योंकि इस सम्बन्धी बजट में उपबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब की स्वास्थ्य संस्थाओं में खराब या इस्तेमाल में ना आने वाले उपकरणों का निपटारा करने की कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा, जिससे अस्पतालों में जगह खाली हो सके। साफ़-सफ़ाई सम्बन्धी मंत्री ने अस्पतालों में साफ़-सफ़ाई के रख-रखाव लिए ठेके की स्थिति संबंधी भी जानकारी ली और अधिकारियों को कहा कि अस्पतालों की बेहतर देखभाल को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ख़स्ता हालत वाली पुरानी इमारतों को उचित प्रक्रिया अपनाते हुए गिरा दिया जाए।  


स. जौड़ामाजरा ने बताया कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 25 जन औषधि स्टोर पहले ही किफ़ायती दरों पर दवाएँ मुहैया करवाने के लिए कार्यशील हैं और लोगों की सुविधा के लिए ऐसे 14 और स्टोर खोलने की योजना है। मंत्री ने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों की शिकायतों संबंधी भी विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को उनकी जायज माँगों को पूरा करने के निर्देश दिए और कर्मचारियों के हित के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कर्मचारियों के मेडिकल बिलों की अदायगी सम्बन्धी किसी भी बकाया मामले को निपटाने के लिए भी कहा। इस बैठक में मिशन डायरैक्टर एन.एच.एम. अभिनव त्रिखा, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रणजीत सिंह घोतड़ा, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. रविन्दरपाल कौर, डायरैक्टर होम्योपैथी, डायरैक्टर आयुर्वेद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here