Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur रघुबीर बेदी आर.एस.एस. की राष्ट्रीय सिख संंगत दोआबा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

रघुबीर बेदी आर.एस.एस. की राष्ट्रीय सिख संंगत दोआबा क्षेत्र के प्रभारी नियुक्त

bedi saab photo

-पंजाब के संंगठन मंत्री जसवीर सिंह सहित कई अधिकारियों ने दी बधाई-
होशियारपुर: आर.एस.एस. द्वारा संचालित राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरन सिंह गिल की तरफ से एवं मार्गदर्शक चिरंंजीव सिंह केे विचार विमर्श से रघुबीर सिंह बेदी को राष्ट्रीय सिख संंगत पंजाब प्रदेश दोआबा जोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति उपरांत एक समारोह में पंजाब केे संगठन मंत्री जसवीर सिंह ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जसवीर सिंह ने रघुवीर सिंह बेदी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें सम्मानित किया और संघ की विचारधारा को घर-घर पहुंंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह बेदी जैसी शख्शियतों के संघ के साथ जुडऩे से इसके कार्यों में और भी तेजी आएगी और बेदी लोगों को अपनी भारतीय संस्कृति के साथ जोडऩे में सफल रहेंगे। इस मौके पर जे. एंड के. व अमृतसर प्रभारी जसविंदर सिंह, प्रेम नाथ जोशी, संघ के चरणजीत सिंह, संंदीप कुमार, रविंंदर अग्रवाल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आर.पी. धीर, परमजीत ििसंह फौजी, कृपाल सिंह, निर्मल सिंह, राम लुभाया पराशर, एडवोकेट सैनी, तिवारी जी, तरलोक सिंह सैनी ने रघुवीर सिंह बेदी को सिरोपा भेंट कर बधाई दी व यहां पहुंंचने पर स्वागत किया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here