सिविल सर्जन ने होशियारपुर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.प्रीत मोहिंदर सिंह ने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू के मरीजों के प्रबंधन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया । उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक, मेडिकल वार्ड और खासकर डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया ।उन्होंने भर्ती मरीजों से संस्था में दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने ब्लड बैंक जाकर विभिन्न ब्लड ग्रुप की उपलब्धता, एफेरेसिस मशीन के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के कार्य एवं अभिलेखों के रख-रखाव के संबंध में भी निर्देश दिये और उनसे मरीजों का रिकार्ड मेंटेन करने को कहा ।

Advertisements

इसके बाद उन्होंने बाथरूमों की भी जांच की और उपस्थित कर्मचारियों को वार्डों और विशेष रूप से बाथरूम की उचित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए । उन्होंने मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । इस मौके पर उनके साथ सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार और उप चिकित्सा आयुक्त डॉ. हरबंस कौर भी मौजूद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here