हिमाचल की जनता रिवाज़ बदल कर फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएगी:निपुण शर्मा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। 12 नवंबर को होने जा रहे हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए पंजाब से भी चुनाव प्रचार के लिए पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जिला अध्यक्षों को अपनी टीमों के साथ अलग-अलग विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए भेजा है। इसी क्रम में जिला होशियारपुर से जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा ऊना से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सत्ती के पक्ष में चुनाव प्रचार करने भाजपा पदाधिकारी पहुँचे।इस मौके पर ऊना जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा व प्रवासी प्रभारी गोवर्धन कुमार ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, बीबी मोहिंदर कौर जोश ने प्रचार करने आए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को फिर से सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार फिर से भाजपा की सरकार होगी। इस बार रिवाज बदलकर रहेगा।

Advertisements

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच वर्षों के दौरान 10 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट दिए। बिलासपुर एम्स दिया। देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत ऊना से की। बल्क ड्रग पार्क के साथ मेडिकल डिवाइस पार्क का शिलान्यास किया। लेकिन राजनीतिक तौर अंधे हो चुके कांग्रेसी हिमाचल में विकास ढूंढ रहे है।इससे बड़ी त्रासदी कांग्रेसियों के लिए क्या होगी,जिन्हें विकास की परिभाषा तक नही मालूम है। शर्मा ने कहा कि झूठ के दम पर दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाकर कर अब अपने वायदों से भागने वाली आप पार्टी ठग पार्टी है जिसे हिमाचल की जनता कभी स्वीकार नही करेगी। शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दस दिन जिला होशियारपुर के कार्यकर्ता हरोली, गगरेट,ऊना,चिंतपूर्णी विधानसभाओं में अपने प्रत्याशियों के हक़ में चुनाव प्रचार करेंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, विजय पठानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया, जिला सचिव अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल शर्मा, जतिंदर पूरी, जोगेश शर्मा, अंकित नैयर आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here