Tuesday, November 17, 2026
Home Hoshiarpur जिला जेल के स्टाफ और कैदियों की समस्याओं को दूर करना भी...

जिला जेल के स्टाफ और कैदियों की समस्याओं को दूर करना भी हमारा फर्ज: रोहित अग्रवाल

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायसं क्लब होशियारपुर विश्वास ने जिला जेल में जरुरतमंदों के लिए 100 नजऱ की ऐनकें भेंट की। इस मौके पर क्लब के प्रधान रोहित अग्रवाल ने कहा कि होशियारपुर की जिला जेल में बंद कैदियों एवं कर्मियों की सेवा में क्लब की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंसान कोई भी हो अगर कोई गलती करता है तो उसे सुधरना भी हमारा काम है।

Advertisements

इसलिए जिला जेल में कार्यरत स्टाफ एवं कैदियों की परेशानियों को समझना एवं दूर करने हेतु भी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने क्लब को सहयोग प्रदान करने हेतु जेल सुपरिटेंडेंट अनुराग कुमार आज़ाद और एडीशनल सुपरिटेंडेंट अमृतपाल का धन्यवाद किया। इस मौके पर लायन संजीव अरोड़ा, विजय अरोड़ा चेयरमैन रोड सेफ्टी एवं उमेश राणा आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here