Tuesday, November 3, 2026
Home Punjab कमिश्नर जालंधर डिवीजन के दफ़्तर की  कैंटीन की बोली 15 को

कमिश्नर जालंधर डिवीजन के दफ़्तर की  कैंटीन की बोली 15 को

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। कमिश्नर जालंधर डिवीजन में बनी कैंटीन (केवल एक कमरा) की वर्ष 2022-23 (माह दिसंबर 2022 से मार्च 2023) के लिए नीलामी 15 नवंबर को कमिश्नर जालंधर डिवीजन की अदालत के बाहर दोपहर 3 बजे होगी। सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बोली लगाने वाले को 1000 रुपये पेशगी दफ़्तर के नाज़र पास जमा करवाने होंगे, जो बोली लगाने के बाद वापस कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नीलामी की शर्तों की घोषणा मौके पर की जाएगी।

Advertisements


प्रवक्ता ने आगे बताया कि जिस व्यक्ति के नाम अंतिम बोली होगी, उसे ठेके की कुल बोली का 1/4 भाग मौके पर ही जमा करना होगा और शेष राशि एक माह के भीतर जमा करनी होगी।उन्होंने कहा कि नीलामी की पुष्टि करने का अधिकार केवल कमिश्नर जालंधर डिवीजन के पास है। इस संबंध में उनका निर्णय अंतिम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here