
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राये हेयर ब्यूटी सैलून एंड एकेडमी होशियारपुर की ओर से नेहरु युवा केन्द्र के दिशा निर्देश अनुसार बजुर्गों की देखभाल तथा महिला सशक्तिकरण विषय पर एक समागम नसीब कौर की दूसरी पुण्य तिथि पर प्रीतम नगर, होशियारपुर में आयोजित किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत भाई जसविंदर सिंह जी ने आनंद साहिब के पाठ तथा अरदास से की। इस अवसर पर मैडम सिमर कौर, इंजी. गुरदेव सिंह भोगल, सचदेव सिंह वरियाम तथा नार्वे से आई मैडम सुरिंद्र कौर ने श्रद्धांजलि के पश्चात विचार मंथन का आरंभ किया।

इस अवसर पर कुलवंत कौर गोगी, मैडम कंवलजीत कौर, परमजीत कौर तथा शरणजीत कौर ने महिलाओं की अलग-अलग समस्याओं तथा उनके निवारण पर चर्चा की। इस अवसर पर सैलून की अंकिता, उपकारजीत, गुरदीप कौर, अशीष पुरी तथा सपना जसवाल ने आज के दौर में बढ़ती बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए स्व: रोजगार पर जोर दिया। इस अवसर पर अशोक पुरी ने कहा कि अपने हाथों से कार्य करने से समाज की 80 प्रतिशत समस्याओं का हल निकल सकता है। प्रोग्राम के अंत में भाई जसविंदर सिंह, कुलवंत कौर गोगी तथा नार्वे से आई मैडम सुरिंद्र कौर को राये हेयर व्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी होशियारपुर (नेहरु युवा केन्द्र) की तरफ से गुरदेव सिंह भोगल व सुखदेव सिंह बिल्ला ने सम्मानित किया। इसके साथ ही नसीब कौर की दूसरी पुण्य तिथि पर एक सार्थक एवं सफल कार्यक्रम सम्मपन हुआ।












