
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आज शिवसेना बालठाकरे के पंजाब उप्प्रधान रणजीत राणा के नेतृत्व में अमृतसर में हिन्दू नेता की आंतकियों द्वारा हत्या किए जाने पर गुस्साए शिवसेना के कार्यकत्र्ता नें पुतला फूंक प्रदशन किया गया।इस अवसर पर जिला प्रधान शशी डोगरा, मुकेश लाहोरिया , विजय ठाकुर, दीपक सेठी, शामा पंडत, शहरी प्रधान जावेद खान, सोमराज, पप्पु राम, बलविंदर, टोनी, रवि कुमार, राकेश, विनोद वर्मा, विनोद वर्मा व कपिल ठाकुर, सर्बजीत, राजकुमार व अन्य कार्यकत्र्ताओं ने गोरागेट बजार में आंतकवादीयों का पुतला फूंका व जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर रणजीत राणा ने कहा कि अमृतसर में बटला रोड पर हिन्दू संघर्ष सेना के नेता विपन शर्मा को पागर हत्यारों ने दिनदहाडे गोलियों से भुन दिया इस वारदात की फुटेज की तस्वीरें भी पुलिस को समय पर मिय गई परन्तु फिर भी पुलिस हत्यारों को पकडऩे में नाकाम रही । उन्होंने कहा कि बारी बारी से लम्बे समय से हिन्दू नेताओं को मारा जा रहा है सरकार चाहे अकाली भाजपा या कांग्रेस की हो हिन्दुओं की सुरक्षा करने पर फेल साबित हुई हैं। जिससे आंतकवादीयों, खालिस्तानियों और कट्टरपंथी लोगों के हौसले बुलन्द हुए हैं जो चिंता का विषय है और सरकार से मांग की कि इस दहशत के माहौल को देखते हुए प्रत्येक हिन्दू नेता को सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस अवसर पर शशी डोगरा और जावेद खान ने कहा कि शिवसेना सरकारों को बार-बार कहती रही कि आंतकवाद दस्तक दे रहा है अगर समय रहते सरकारों ने सख्त कारवाई की होती तो आज कई हिन्दू नेता मारे ना जाते। इस अवसर पर शिवसेना ने सरकार से मांग की है कि विपन शर्मा के हत्यारों को जल्द गिरफतार किया जाए और शहीद हुए विपन शर्मा के परिवार को एक सरकारी नौकरी और एक करोड रुपए की मिली मदद की जाए उन्होने कहा कि इन आंतकियों खालिस्तानी व कट्टरपंथियों का डटकर मुकाबला करती रहेगी।












