Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh अखिल भारतीय सेवा कुश्ती टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल...

अखिल भारतीय सेवा कुश्ती टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल 23 दिसंबर को  

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़): केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं बोर्ड द्वारा अखिल भारतीय सेवा कुश्ती फ्रीस्टाइल (पुरूष और महिला) और कुश्ती ग्रीको-रोमन (पुरूष) टूर्नामेंट 12 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक मनीमाजरा स्पोटर््स कॉम्पलैक्स, चंडीगढ़ में करवाया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल प्रो. गुरसेवक सिंह सरकारी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, पटियाला में 23 दिसंबर को सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।

Advertisements

खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बी.एस.एफ./आईटीबीपी और एनएसजी आदि के कर्मचारी, स्वायत्त पक्षों/अंडरटेकिंग/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, यहाँ तक कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा संचालित बैंक भी, कच्चे/देहाड़ीदार कर्मी, दफ्तरों में अस्थायी तौर पर काम करने वाले कर्मचारी, नए भर्ती हुए कर्मचारी, जो 6 महीने से कम समय से रेगुलर सेवाओं में काम करते हैं, को छोडक़र बाकी अलग-अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी (रेगुलर) अपने विभागों से एन.ओ.सी. प्राप्त करने के उपरांत ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्चों की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here