भाजपा देश में तानाशाही कायम करने का कर रही प्रयास: आशानंद

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: शर्मा। त्रिपुरा में भाजपा एवं उसके सहयोगियों द्वारा विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओ पर हमला कर माहौल को खराब करने तथा इस तरह विधान सभा की निष्पक्ष चुनाव में खलल डालने के विरोध में तथा किसान, मजदूर व मेहनतक़श जनता के अन्य समस्याओ को लेकर सीपीआईएम की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर गांव नंगल अवाना में रोष प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की गई। इस समय सम्बोधित करते हुए तहसील सचिव आशानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में तानाशाही कायम करने का यत्न कर रही है तथा लोकतन्त्र की बुनियाद पर किसी न किसी तरह हमला कर उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में अपने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दहशत फैला कर चुनाव जितने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के बजट में अमीरों के लिए गफे तथा मनरेगा पर 33 प्रतिशत की कटौती कर, किसान योजना का 8000 करोड़ रूपये घटा कर गरीबो को धक्के मार रहे है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार इन लोकमारु नीतियों को बदल दे नहीं तो संघर्ष किया जाएगा। इस समय विजय सिंह पोता, जसवंत सिंह, कुलवीर सिंह, बलवीर सिंह, केवल सिंह, अशवनी कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, प्रेम कुमार,रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here