Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी बसों के किराए बढ़ने से गरीबों पर पड़ेगी दोहरी मार: तीक्ष्ण...

सरकारी बसों के किराए बढ़ने से गरीबों पर पड़ेगी दोहरी मार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़):  भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्षण सूद,विजय पठानिया, विनोद परमार, पंडित ओंकार नाथ, सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, जीवेद सूद, संजीव शर्मा द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मान सरकार ने पिछले 1 वर्ष में चुपके-चुपके अंदर खाते बहुत सी सरकारी फीसों में भारी वृद्धि कर दी जिससे लोग पहले ही बहुत परेशान है, अब कुछ ही समय पहले पेट्रोल व डीजल में 90  पैसे प्रति लीटर की वृद्धि होने से गरीबों तथा किसानों में हाहाकार मची हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि करते समय किसानों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया क्योंकि इससे किसानों की फसल उगाने में पहले से कहीं अधिक खर्चा आएगा तथा आवश्यक वस्तुओं का भाड़ा भी बढ़ेगा, जो कि सीधा  गरीबों की जेब पर असर डालेगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई से परेशान गरीब लोगों को बस में भी महंगा सफर करना पड़ेगा, क्योंकि सरकार 90 पैसे प्रति किलोमीटर बस भाड़ा बढ़ाने जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सरकार आम आदमी की सरकार नहीं है तथा लोगों को गुमराह करके धोखे से  बनी सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 देने की ग्रांटी भी पूरा नहीं कर पाई, ऊपर से सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई में बढ़ोतरी हो रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here