बसपा वर्करों ने किया सांपला की कोठी के घेराव का प्रयास

Photo 4

Photo 7

-वी.के. सिंह की मंंत्रीमंडल से बर्खास्तगी तक जारी रहेगा संघर्ष:बसपा-वी.के. सिंह का पुतला फूंका-
होशियारपुर। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा हल्का होशियारपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला सचिव दिनेश कुमार पप्पू व ओंकार सिंह नलोईयां की अगुवाई में नलोईयां चौक पर केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह का पुुतला जलाया गया। इस मौके पर उपस्थित सुमित्र सिंह सीकरी, ओंकार सिंह झम्मट, इंजी. महिंदर सिंह संधरा ने कहा कि जब तक केन्द्रीय मंत्री वी.के. सिंह को अपशब्द कहने पर उन्हें मंत्रीमंडल से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही वी.के. सिंह पर एस.सी./एस.टी. एक्ट का मामला दर्ज नहीं हो जाता तब तक भारत सरकार व वी.के. सिंह के पुतले जलाए जाते रहेंगे। बसपा नेताओं ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तभी सेे देश में 85 प्रतिशत दलितों पर जाति हमले, लूट, बलात्कार, कत्ल इत्यादि केसों में बढ़ोतरी हुई है। मोदी सरकार के मंत्री तथा आर.एस.एस. का मुखी देश अंंदर छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं जैसे बयान देकर अत्याचारों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितनी बार भी यू.पी. में बहन मायावती की सरकार रही वहां पर हर प्रकार का अपराध खत्म हुआ, अपराधी जेलों के अंंदर या दूसरे राज्यों में भाग गए। नरेन्द्र मोदी को बसपा से सरकार चलाने के तरीके सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार बनने पर सर्वधर्म, सर्वजन लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वी.के. सिंह का पुतला फूंका और नलोईयां चौक के समीप स्थित केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला की कोठी का घेराव करने हेतु रोष मार्च निकाला, क्योंकि विजय सांपला ने आरक्षण केे विरोध में बयान दिया था। बसपा ने ताओं ने कहा कि बाबा साहिब भीम राव अंबेदकर देश के भीतर आरक्षण का प्रबंध न करते तो विजय सांपला केन्द्रीय मंंत्री न बनते। इस अवसर पर मदन सिंह बैंस, हरभज मैहमी, मोहन लाल भटोया, जगमोहन सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टा, डा. माधोराम, मनिंदर सिंह, शेरपुरी, पवन कुुमार, बीबी महिंदर कौर, अवतार सिंह तारी, दर्शन लद्धड़, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, कुंंदन नलोईयां, सुहेल, सोनू, प्रेम, राजबीर सिंह, बिंदर सलवाड़ा, दिलबाग सिंह तनूली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here