Saturday, October 31, 2026
Home Crime केन्द्रीय जेल में भिड़े कैदी, हमले में सुखदेव ढिल्लो घायल

केन्द्रीय जेल में भिड़े कैदी, हमले में सुखदेव ढिल्लो घायल

Fight-in-central-jail-hoshiarpur-Sukhdev-Dhillo-injured-by-group-of-attackers-Punjab-Hoshiarpur.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय जेल होशियारपुर में कैदियों के भिडऩे का समाचार प्राप्त हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जेल में बंद कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट के मुजरिम, जोकि हाल ही में जेल में आया था पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूत्रों की माने तो झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ बताया जा रहा है।

Advertisements

Fight-in-central-jail-hoshiarpur-Sukhdev-Dhillo-injured-by-group-of-attackers-Punjab-Hoshiarpur.jpg

कैदियों के एक ग्रुप द्वारा हाल ही में जेल में आए सुखदेव ढिल्लो नामक मुजरिम पर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त ग्रुप द्वारा पहले सुबह उसके साथ झगड़ा किया गया, जिसे बीच बचाव करके कैदियों ने टाल दिया था तथा बाद दोपहर एक बार फिर से एक ग्रुप द्वारा ढिल्लो पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। जेल प्रबंधकों द्वारा उसे अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था। जहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। ढिल्लो के सिर पर काफी चोट आई है।

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए जेलर विक्रमजीत सिंह पांदे ने बताया कि सुखदेव ढिल्लो पर तीन लोगों ने हमला किया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए थाना सिटी को लिखा गया है। उन्होंने बताया कि हमला करने वालों में रणजीत सिंह पुत्र रामनाथ जोकि धारा 304 के तहत बंद है, कमलजीत सिंह पुत्र महिंदर लाल तथा सुनील कुमार पुत्र बाबू राम दोनों धारा 302 के तहत बंद हैं शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here