Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सेवा मुक्ति पर गुलजार सिंह को किया सम्मानित

सेवा मुक्ति पर गुलजार सिंह को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट : राकेश भार्गव। पावर काम के केंद्रीय भंडार होशियारपुर में पिछले लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे गुलजार सिंह लाइनमैन को उसकी सेवा मुक्ति पर इंजीनियर गुरकीरत सिंह बाजवा एडिशनल सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर की ओर से इंजीनियर सतनाम सिंह एसडीओ हरियाणा, इंजीनियर यशपाल एसडीओ सिविल लाईन, इंजीनियर जितेंद्र सिंह की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन की भूमिका राकेश भार्गव सेवा मुक्त अधीक्षक ग्रेड वन द्वारा बखूबी निभाई गई। उन्होंने बताया कि बहुत ही नेक ईमानदार एवं कर्तव्य परायण कर्मचारी गुलजार सिंह की सेवा मुक्ति से उसके साथी कर्मचारियों को घाटा तो पड़ेगा, परंतु इस बात की भी खुशी है कि गुलजार सिंह अपनी 36 वर्ष की सेवा के बाद बेदाग सेवा मुक्त हो रहे हैं।

Advertisements

इंजीनियर सतनाम सिंह ने भी उनके साथ बिताए अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के पद चिन्हों पर हम सभी को चलना चाहिए। इस मौके उनकी धर्मपत्नी बलदेव कौर को भी सम्मानित किया गया। गुरमेज सिंह सेवा मुक्त हेड स्टोरकीपर, गीत पाल सेवा मुक्त सर्कल सहायक, नरेंद्र कुमार, ठेकेदार रवि प्रकाश, अजय कुमार, पुरुषोत्तम, सर्वजीत, इंजीनियर जसवंत सिंह, गुरप्रीत कौर, आदि ने भी अपने विचार रखते हुए गुलजार सिंह के भविष्य में भी अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके अन्य के अलावा सुरेंद्र सिंह, प्रवीन कौर, उषा कुमारी, गुरदीप सिंह, सुनीता कुमारी, रनजोत सिंह, नरंजन सिंह, संदीप कौर, इंजीनियर राकेश कुमार, बलराज आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here