पंजाब सरकार ने आम बदलियों का समय 15 जून तक बढ़ाया

transfers-punjab

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों की आम बदलियों और तैनातियों का समय 15 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है। इस सम्बन्धी परसोनल विभाग, पंजाब की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

Advertisements

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते बताया कि राज्य के अलग- अलग विभागों और अदारों में सेवा निभा रहे कर्मचारियों और अधिकारियों की आम बदलियों की समय- सीमा 10 अप्रैल, 2023 से 31 मई, 2023 तक थी। उन्होंने बताया कि अब यह समय- सीमा में 15 जून, 2023 तक आगे विस्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि 15 जून, 2023 के बाद आम बदलियों पर संपूर्ण तौर पर रोक होगी और सिर्फ़ तरक्की या शिकायत के मद्देनज़र ही बदली संभव होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here