Monday, October 19, 2026
Home Latest शिव सेना हिंद ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शिव सेना हिंद ने ऑपरेशन ब्लू स्टार में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मोगा (द स्टैलर न्यूज़) । मोगा पुरानी दाना मंडी, भारत माता मंदिर में शिवसेना हिंद की तरफ से पंजाब प्रधान यूथ विंग जोगिंदर पाल शर्मा और गगन नोहरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विंग की अध्यक्षता में हवन यज्ञ और शहीद जवानों तथा आतंकवाद में मारे गए 35000 हिंदुओं को फूल अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisements

इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन यूथ विंग एडवोकेट अमित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ विंग गगन, पंजाब प्रधान यूथ विंग जोगिंदर पाल शर्मा, विशेसर गिरी जी महाराज, हरकेश कुमार सिंगला, हैप्पी, विपन कुमार, गगन, अजय गर्ग, संजीव मंगला, पंडित रणधीर शर्मा, पंकज ग्रोवर, अर्जुन कुमार, धर्मेंद्र हैप्पी, अवतार, रिक्की, ऋषि सूद, सौरव शर्मा व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here