
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील दसूहा के तहत पड़ते गांव धर्मपुर से खेत से बमनुमा वस्तु मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाका सील कर दिया था तथा सेना को सूचना दी गई थी। जिसके बाद सेना के अधिकारी एवं जवान भी मौके पर पहुंच गए थे।

खेत से बम मिलने का पता चलते ही ब़ड़ी संख्या में गांव व आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ भी वहां जुट गई थी। जानकारी अनुसार गांव का एक किसान ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था तो बन उसमें फंस गया। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा और डाग स्कावायड भी मौके पर पहुंच गया था तथा बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया था ताकि बन को नष्ट किया जा सके। जानकारी मिलने तक पुलिस व सेना द्वारा बम को नष्ट करने की प्रक्रिया की जा रही थी।












