समाजसेवी विजय बहल ने जन्मदिवस पर महिला मंडल को 11 गद्दे किए दान

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित समाजसेवी विजय बहल का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर विजय बहल ने कई कार्यक्रमों में  भाग लिया। महिला मंडल झोखर की प्रधान मंजू देवी ने बताया कि जन्मदिवस के मौके पर विजय बहल द्वारा महिला मंडल को 11 गद्दे दान किए गए। विजय बहल इससे पहले भी महिला मंडलों की मदद कर चुके हैं। झोखर में चल रही भागवत कथा में शामिल होकर विजय बहल ने प्रभु का धन्यवाद किया।

Advertisements

इसके अलावा उन्होंने गरीब। बच्चों के साथ बैठकर जन्मदिवस की खुशियां मनाई। गरीब बच्चों की मुस्कान देखकर उन्होंने कई उपहार भी दिए। कार्यक्रम के अंत में विजय बहल ने दरकोटी गांव में पहुंच 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसंती देवी का आशीर्वाद लिया। विजय बहल लगातार समाजसेवा में जुटे हुए हैं और हमेशा जनकल्याण के कार्यों में उनकी भागीदारी उल्लेखनीय मानी जाती है। क्षेत्र के कई प्रधानों, उपप्रधानों बीडीसी मेंबरों, स्वयंसेवियों और सामाजिक संगठनों ने विजय बहल को जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here