Friday, October 30, 2026
Home Latest पंजाब सरकार नौजवानों का बौद्धिक विकास करने के लिए वचनबद्ध

पंजाब सरकार नौजवानों का बौद्धिक विकास करने के लिए वचनबद्ध

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब सरकार की ओर से जहां मल्टी स्किल डिवैलेपमैंट सेंटर खोल कर नौजवानों को पैरों पर खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है वही अंतरराज्यीय कैंप लगा कर नौजवानों को नशों से दूर रखने तथा उनके बौद्धिक विकास करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे है। इसके अलावा कैंपों के दौरान करवाई जा रही ट्रैकिंग द्वारा रोजगार के मौके भी पैदा हो रहे है।

Advertisements

जानकारी देते हुए अतिरिक्त जिलाधीश (ज) अनुपम कलेर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा युवक सेवाएं विभाग की ओर से नौजवानों को नशों से दूर रखने तथा उनके बौद्धिक विकास के लिए कई योजनाएं बनाई गई है। जिन के तहत नौजवानों को अंतराज्जीय दौरे, यूथ लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप, हाईकिंग ट्रैकिंग कैंप, युवक दिवस, युवक एक्सचेंज प्रोग्राम आदि करवाए जाते है। उन्होंने बताया कि इन कैंपों के दौरान किराए से लेकर खाने पीने, रिहायश तथा ट्रेकिंग बिल्कुल मुफ्त करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि कैंप दौरान शारीरिक कसरत, बौद्धिक गतिविधियां, ट्रेकिंग, सभ्याचारक मुकाबलों के अलावा इतिहासिक स्थानों के दौरे भी आदि करवाए जाते है।

-नौजवानों को कैंपों दौरान दी जा रही है ट्रैकिंग से मिल सकते है रोजगार के मौके

श्रीमति कलेर ने बताया कि कैंप दौरान पंजाब के 22 जिलों के युवाओं को शामिल किया जाता है तथा उनको आपस में मिल बैठ कर विचार चर्चा करने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि इस से एक दूसरे से भाषा विभिन्नता, खाने पीने तथा सभ्याचार संबंधी जानकारी भी मिलती है। इसके अलावा नौजवानों को अपनी जिंदगी को सही तरीके से जीने की समझ पैदा की जाती है तथा उनको जिंदगी में आने वाली मुसिबतों के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि नौजवान जहां नशों जैसी बुराइयों से दूर रहते है वही एक दूसरे के सभ्याचार को समझने का मौका भी मिलता है। उन्होंने बताया कि नौजवानों के लिए पहाड़ी क्षेत्रों में करवाई जा रही ट्रैकिंग से ‘ट्रैकिंग गाइड’ बनने के मौके भी मिलते है।

– नौजवानों को नशों जैसी बुराइयों से दूर रखने के लिए सरकार का प्रशंसनीय प्रयास

सहायक डायरैक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली ने बताया कि इस साल विभाग की ओर से जिले के लडक़े-लड़कियों के मनाली में यूथ लीडरशिप ट्रैनिंग कैंप लगाने के अलावा कालेज विद्यार्थियों, गैर विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना वलंटियरों, 9वीं-10वीं कक्षा के गैर विद्यार्थियों तथा 11वीं-12वीं कक्षा के गैर विद्यार्थियों के कैंप भी लगाए गए है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जिले के 30 कालेजों में 30 रैड रिबन क्लब भी खोले गए है तथा इन क्लबों द्वारा आवश्यकता अनुसार अपने वलंटियर रक्तदानी के रुप में भी भेजे जाते है।

उन्होंने बताया कि विभाग के पास इस समय 50 राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट काम कर रहे है जिन में से 5253 वालंटियर भर्ती किए गए है। जो कि अलग अलग तरह के समाज भलाई के कार्यों में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि इन वालंटियरों की ओर से अब तक भारी संख्या में एक दिवसीय कैंप लगाए गए है जिन में से इन स्कूलों की ओर से अडाप्ट किए गए गांवों तथा बस्तियों में सफाई करके स्वच्छता अभियान में योगदान डाला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here