Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh आंगनवाड़ी सैटरों में मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस: डॉ. बलजीत कौर

आंगनवाड़ी सैटरों में मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने समूह बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को राज्य के आंगनवाड़ी सैटरों में स्वतंत्रता दिवस मनाने की हिदायत दी है।  

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब के अलग-अलग आंगनवाड़ी केन्द्रों में देश-भक्ति की भावना पैदा करने के लिए ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाने का प्रोग्राम बनाया गया है। बच्चों को देश की आज़ादी के इतिहास के बारे में अवगत करवाना बहुत ज़रूरी है। नयी पीढ़ी के बच्चे अपने देश की आज़ादी की ऐतिहासिक पृष्टभूमि संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा समूह बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को उनके अधीन आने वाले समूह आंगनवाड़ी सैंटरों में स्वतंत्रता दिवस मनाने सम्बन्धी पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के माँ-बाप को आंगनवाड़ी सैंटरों में हिस्सा लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here