महिलाओं के लिए अलग शराब के ठेके खोलने के निकलेंगे भयंकर परिणाम: राकेश सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ भाजपा नेत्री व पूर्व पार्षद राकेश सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में  भगवंत मान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अलग ठेके खोलने की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 3 महीने में पंजाब में सरकार बनने पर पंजाब में नशे खत्म करने की गारंटी दी थी। इसलिए लोगों ने उनके  92 विधायक  भारी बहुमत से जिताए थे। नशे रोकने में कोई सुधार नहीं हुआ रोजाना एक-दो नौजवान नशे की भेंट  चढ़ कर मौत का ग्रास बन रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने शराब  भी सस्ती कर दी है, जिससे नशों का रुझान  बढ़ गया हैं , उन्होंने भगवंत मान से प्रश्न किया हैं की  क्या शराब नशा नहीं हैं ,जो  अब महिलाओं के लिए विशेष दुकानों  में बेचने का प्रबंध किया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि नशे को  हमारे सभी धर्म ग्रंथों व धर्म गुरुओं  ने  भी  निषेध किया   है, क्योंकि यह हमारी संस्कृति के उल्ट है शायद आम आदमी पार्टी को पंजाब की  विरासत तथा संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता जो अब महिलाओं के लिए शराब की दुकान खोलने चल पड़ी है। इससे आने वाले समय में पंजाब को भयंकर  नुकसान का सामना करना पड़ेगा ,क्योंकि महिलाएं ही बच्चों का पालन पोषण करते समय उन्हें अच्छे संस्कार देती हैं। उन्होंने भगवंत मान से कहा हैं कि जल्दी ही महिलाओं के लिए खोलने शुरू किया गए शराब के ठेकों को बंद करें वरना इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here