
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। बाबा इच्छाधारी नाग देवता और मस्त-मलंगों का 24वां वार्षिक मेला नजदीक रणधीर कालज नरसरी मोहल्ला कपूरथला दरबार पर गुलेरिया राजपूत परिवार द्वारा बाबा जी के दरबार के मुख्य सेवादार हरदेव राजपूत की देखरेख में प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के सहयोग के साथ श्रद्धापूर्वक करवाया गया। इस मौके पर दरबार पर झंडा चढ़ाने की रस्म शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के जिला प्रधान दीपक मदान और अनेको शिव सैनिको ने एक साथ निभाई।

इस मौके शिव सैनिको ने बाबा जी के दरबार में नतमस्तक होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मान्यता है कि जो श्रद्वालु सच्चे मन से यहां आता है, बाबा इच्छाधारी नाग देवता और मस्त-मलंगोंदेवता उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। उन्होंने प्रबंधक कमेटी की ओर से किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए समूह संगत को मेले की बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले हमारे विरसे की जहां झलक पेश करते हैं, वहीं आपसी भाईचारे का संदेश भी देते हैं। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के हरदेव राजपूत द्वारा शिव सैनिको का विशेष सम्मान किया गया।
दौरान चाय-पकौड़ों व विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर दीपक मदान ने कहा कि मेले हमारी परंपरागत संस्कृति की पहचान है। ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। आस्था एवं श्रद्धा बढ़ती है। प्रेम से सामूहिक रूप से काम करने की प्रेरणा मिलती है। ये सभी हमारी ताकत हैं। इसलिए हमें इस तरह के होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। मेले में शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे यूथ विंग के जिला प्रधान संदीप पंडित, यूथ विंग के शहरी प्रधान योगेश सोनी, दीपक विग ,कारण जंगी, मिंटू गुप्ता, लवलेश ढींगरा, गुरशरण टीटू, सन्नी, हैप्पी सिंह आदि उपस्थित थे












