Monday, November 2, 2026
Home Latest अर्बन एस्टेट में नियमित फॉगिंग की जा रही है अध्यक्ष एडवोकेट: अनुज...

अर्बन एस्टेट में नियमित फॉगिंग की जा रही है अध्यक्ष एडवोकेट: अनुज आनंद

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। डेंगी, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसायटी कपूरथला ने ले रखा है प्रण और इसकी के तहत अर्बन एस्टेट कपूरथला में 2017 से नियमित फॉगिंग की जा रही है यह बात अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी कपूरथला के अध्यक्ष एडवोकेट अनुज आनंद ने बताई उन्हों ने बताया कि 2017 अर्बन एस्टेट में नियमित फॉगिंग की जा रही है।

Advertisements

मार्च जून, अगस्त, सेप्टेम्बर अक्टूबर के पीक सीजन में जब डेंगू के मामले बढ़ते हैं तो अर्बन एस्टेट वेलफेयर सोसाइटी कपूरथला दुवारा अर्बन एस्टेट में लगातार फॉगिंग की जाती है। फॉगिंग का उद्देश्य किसी भी वयस्क डेंगू मच्छर को मारना या ‘नॉक-डाउन’ करना है, जो डेंगू वायरस ले जा सकता है और फॉगिंग इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता है। एडवोकेट अनुज आनंद ने कहा कि फॉगिंग अभियान में वेलफेयर सोसायटी के महासचिव कुलविंदर सिंह नागरा, केशियर गुरनाम सिंह और सुमित गुप्ता, सचिन अरोड़ा सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। 

एडवोकेट अनुज आनंद ने डॉ रंजीत राय, जसविन्दर सिंह तोरा, सुमीत गुप्ता, नरिंदर अग्गरवाल, शुभम अनेजा, जगमोहन सिंह, अशोक गुप्ता, सूरज उपाध्याय, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, समीर सभरवाल, हेमंत फुल्लनि, के एस वड़ैच, आशीष कुंद्रा, सवर्ण सिंह मठारू, अमिष कुंद्रा, हरमंजित, नीरज चौहान , जसविंदर सिंह, मंगल सिंह, सेक्युरिटी इंचार्ज निर्मल का इस मिशन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here