Thursday, October 29, 2026
Home Latest केवि 2 में कलस्टर लेवल राष्ट्रीय एकता पर्व का भव्य आयोजन

केवि 2 में कलस्टर लेवल राष्ट्रीय एकता पर्व का भव्य आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़): केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार केंद्रीय विद्यालय क्रੋ 2 जालंधर छावनी में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का उद्घाटन मुख्यातिथि सरदार प्रेम सिंह सेवानिवृत्त डीएसओ और पूर्व सर्वश्रेष्ठ गायक पंजाबी यूनिवर्सिटी एवं विशिष्ट अतिथि विजय कुमार शर्मा पूर्व मिस्टर इंडिया और सेवानिवृत्त खेल शिक्षक ने किया।

Advertisements

प्रेम सिंह ने राष्ट्रीय एकता पर्व को देश की संस्कृति का संरक्षण का माध्यम बताते हुए प्रतिभागियों को गायन के गुर भी बताए। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कला और संगीत को अनेकता में एकता का प्रतीक बताया। राष्ट्रीय एकता पर्व में पंजाब को आंध्र प्रदेश की संस्कृति की थीम दी गई है।

पहले दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, शास्त्रीय और लोक, वाद्य प्रदर्शन, विजुवल आर्ट टू डी व थ्री डी, इंडिजीनियस टॉय और गेम्स, एकल अभिनय में 9 स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करके अपनी प्रतुतियों से सबका मन मोह लिया। यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here