Wednesday, October 28, 2026
Home Latest भाजपा जिला प्रधान रणजीत खोजेवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की...

भाजपा जिला प्रधान रणजीत खोजेवाल ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया। सोमवार को मेरी मिटटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत फगवाड़ा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने मुलाकात कर पार्टी की गतिविधिओ के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा जिला प्रधान खोजेवाल के साथ पार्टी को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए निर्देश जमीनी सतह पर हुए कार्यों का संकलन करना अथवा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करना जरुरी है। अनुराग ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार की जनहित योजनाओं को घर-घर तक प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचाने के लिए अभियान छेड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की हैं, जिसके चलते सभी मोर्चाओं के प्रभारी, जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान, महिला और युवा मोर्चा के प्रभारी अपने-अपने वर्ग के लोगों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करें और देखे कि जिन्हें अभी तक लाभ नहीं मिला है, उस तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाएं, ताकि हर कोई प्रधानमंत्री की योजनाओं से लाभान्वित हो।

Advertisements

इस पर मुख्य ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय को पूरे देश की जनता ने सराहा है।इन योजनाओ के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक बनाने के लिए भी कार्यकर्ताओं से अपील की गई ताकि केंद्र सरकार जो गरीब लोगों के लिए अगर इस तरह की कोई योजना बनाती है तो लोगों को उक्त योजना के बारे में भी पूरा पता चलना चाहिए ताकि सही मायने में केंद्र सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का फर्ज है।कार्यकर्ता इसके लिए अपना योगदान देते रहें।इसके साथ ही लोगों को जो भी समस्याएं पेश आती हैं उनको भी प्रशासन तक पहुंचा कर उसका हल करवाना भाजपा कार्यकर्ता का फर्ज बनता है। इस दौरान भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा अगर दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना पाई है तो इसका कारण यह है कि हमारे मंडल और बूथ मजबूत हैं।

भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और मंडल अध्यक्ष भाजपा का महत्वपूर्ण अंग है।मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत हो, यही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। हमारा मंडल और बूथ मजबूत होगा तो जिला और पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष काम का विभाजन करें, तो आपकी ताकत बढ़ेगी। उन्होंने सभी मंडल विस्तारकों से आह्वान किया कि पूर्ण संकल्प शक्ति के साथ जुटकर इस कार्य योजना को क्रियान्वित करना है साथ ही प्रत्येक बूथ समिति में हमारे सभी सामाजिक वर्गो को समाहित करें ताकि हमारा संगठन सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here